नहर में डूबे बालक का शव आज तीसरे दिन मिला , खरसिया पुलिस व SDRF की टीम की कार्यवाही



खरसिया| मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व हसदेव बांगो नहर में डूबे 7 वर्षीय बालक का शव आखिरकार खोज लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृत बालक का नाम अजीत कुमार कवर पिता लक्ष्मी नारायण कंवर  है जो कि खरसिया थाना अंतर्गत ग्राम उल्दा का निवासी है। मृतक की उम्र लगभग 7-8वर्ष है। मृत बालक कक्षा पहली में अंग्रेजी माध्यम अम्बेडकर पब्लिक स्कूल मसनिया कलां में पढाई कर रहा था। जो दोपहर लगभग चार बजे के आसपास नहर तरफ खेल रहा था । इस बीच वह शौच करने गया तो नहर में उतरने के दौरान गहरे पानी की तरफ चला गया और नहर में बह गया। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने
इस घटना की सूचना तुरंत घर वालो को दी। इसके बाद से गांव वाले सभी खोज बीन में लग गए लेकिन नाहर में डूबे बालक का कहीं पता नहीं चल सका , इस बात की सूचना खरसिया पुलिस को दी गई जिससे खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल SDRF  की टीम को बुलाकर खोजबीन शुरू कर दी , पूरे दिन खोजबीन पर जब बालक का पता नहीं चला तो आज फिर से खोजबीन के दौरान  सुबह ग्राम छोटे देवगांव के पास सुबह बालक का शव नहर में तैरता दिखा जिसकी सूचना गांव वालों ने तुरंत थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू खरसिया को दी , इसके पश्चात  पुलिस की उपस्थिति में SDRF की टीम ने गांव वालों की मदद से बालक का शव सुरक्षित नहर से बाहर निकाला।।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!