थाना सरसीवां पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को  स्कुटी के साथ किया गिरफ्तार

थाना सरसीवां पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को  स्कुटी के साथ किया गिरफ्तार

                                                                                         
आरोपी के पास से 30 नग देशी प्लने एवं 10 नग जम्मू स्पेशल विस्की शराब प्रत्येक में 180ML का लेबल चिपका हुआ शीलबंद एवं एक T.V.S. जुपीटर 125 स्कुटी क्रं0 C.G. 13 A.Y. 2283 किया गया जप्त


नाम पता आरोपी- बुधराम साहू पिता स्व. श्री महेत्तरलाल साहू उम्र 51 वर्ष ग्राम सरसीवां थाना सरसीवां जिला सारंगढ बिलाईगढ

             पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  एवं एसडीओपी बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन पर अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी को  दिनांक 27.01.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला  कि, एक व्यक्ति स्कुटी क्रं0 C.G. 13 A.Y. 2283 से भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब अवैध बिक्री हेतु लेकर सरसीवां बस्ती की ओर जा रहा है सूचना पर हम0स्टाफ एवं गवाहन के थाना सरसीवां के सामने घेराबंदी कर आरोपी के पास से 30 नग देशी प्लने एवं 10 नग जम्मू स्पेशल विस्की शराब प्रत्येक में 180ML का लेबल चिपका हुआ शीलबंद 7.2 लीटर शराब एक T.V.S. जुपीटर 125 स्कुटी क्रं0 C.G. 13 A.Y. 2283 में परिवहन करते पकडा गया , आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आब.एक्ट दर्ज कर  आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर मान न्यायालय प्रस्तुत किया गया । आरोपी के विरुद्ध अपने होटल में शराब बेचने की शिकायत लगातार मिला रहा था


     उक्त मामले के कार्यवाही  में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी के दिशा निर्देश में, सउनि रमेशकुमार  ध्रुव प्रधान आरक्षक फागुलाल निराला, आरक्षक प्रवेश खटकर एवं राम कुमार पटेल का विशेष योगदान रहा ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!