जिला-बस्तर,जगदलपुर दिनाॅंक-31.01.2025
अवैध रूप से डोडा चूरा (poppy straw) बिक्री करने वाले आरोपियो के खिलाफ बस्तर पुलिस की कार्यवाही
हिकमीपारा डोडा चूरा बिक्री करते पाये गये दो आरोपी गिरफ्तार
मामला थाना कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र
दोनो आरोपियो पर एनडीपीएस एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही
आरोपियो से बरामद-डोडा चूरा (poppy straw) की कुल वजन* *46.152 किलो ग्राम, कीमत * करीबन 1,84,608 रूपया* , *एक तराजू एवं बाट, तराजू तौलने का स्टील बर्तन, एक*स्टील का छन्नी, पारदर्षी प्लास्टिक*झिल्ली (पन्नी) दो पैकेट, नगदी रकम 5010 रूपये व एक मोबाईल फोन
नाम आरोपी
1.अरूण तिवारी पिता श्री विजय प्रकाश तिवारी उम्र 52 वर्ष जाति ब्राम्हण निवासी हिकमीपारा तिवारी गली जगदलपुर, जिला-बस्तर (छ0ग0)।
2.संस्कार तिवारी पिता अरूण तिवारी उम्र 27 वर्ष जाति ब्राम्हण निवासी हिकमीपारा तिवारी गली जगदलपुर, जिला-बस्तर (छ0ग0)।
–000–
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा (poppy straw) बेचने वाले आरोपियो पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ कि हिकमीपारा के एक पक्का मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ डोडा चूरा (poppy straw) रखा है, लोगो को अवैध रूप से अधिक दामो मे बिक्री करते है कि लगातार मुखबीर सूचना प्राप्त हो रही थी। आज भी कुछ ग्राहक लोग डोडा चूरा (poppy straw) खरीद कर चले गये है एवं ग्राहक का आना-जाना लगा है सूचना पर पुलिस अधीक्षक, श्री *शलभ कुमार सिन्हा* के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक *श्री माहेश्वर नाग* एवं नगर पुलिस अधीक्षक *श्री *उदित पुष्कर, श्री आकाष श्री श्रीमाल एवं श्री गगन कुमार* के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। टीम के द्वारा मुखबीर के बताये अनुसार हिकमीपारा के पक्का मकान में पहुंचकर, संदेही अरूण तिवारी एवं संस्कार तिवारी के मकान में कुल अवैध पदार्थ डोडा चूरा (poppy straw) की कुल वजन 46.152 किलो ग्राम, कीमत करीबन 1,84,608 रूपया, एक तराजू एवं बाट, तराजू तौलने का स्टील बर्तन, एक स्टील का छन्नी, पारदर्षी प्लास्टिक झिल्ली (पन्नी) दो पैकेट, मादक पदार्थ बिक्री से अर्जित नगदी रकम 5010 रूपये व एक मोबाईल फोन मिला। जिस संबंध में संदेहियो से पूछताछ करने पर संदेहियो ने कोई वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया। आरोपियो का उक्त कृत्य एनडीपीएस एक्ट की परिधि में आने पर उक्त मादक पदार्थ को आरोपियो के कब्जे से डोडा चूरा (poppy straw) की कुल वजन 46.152 किलो ग्राम, कीमत करीबन 1,84,608 रूपया, एक तराजू एवं बाट, तराजू तौलने का स्टील बर्तन, एक स्टील का छन्नी, पारदशी प्लास्टिक झिल्ली (पन्नी) दो पैकेट, नगदी रकम 5010 रूपये व एक मोबाईल फोन को बरामद कर, जप्त किया गया है। आरोपियो के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 18 एनडीपीएस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपियो को मामलें में गिरफ्तार कर, न्यायालय रवाना किया जा रहा हैं।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – शिवानंद सिंह, सुरेश जांगडे
उपनिरी. – प्रमोद सिंह ठाकुर, लोकेश्वर नाग,अमित सिदार
सउनि. – प्रमोद सिन्हा
प्रआर. – उमेश चंदेल
आरक्षक – युवराज सिंह ठाकुर,भुपेन्द्र नेताम, रोशन चौहान हान,केशव चंद्रा, संतुराम बंजारे,नकुल नुरेटी, उत्तम धु्रव एवं रीना अनंत

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply