परीक्षा पे चर्चा के दौरान छात्रो को PM मोदी ने दिया ख़ास मंत्र, बोले- सिर्फ बॉल पर फोकस करें, शोर पर नहीं

परीक्षा पे चर्चा के दौरान छात्रो को PM मोदी ने दिया ख़ास मंत्र, बोले- सिर्फ बॉल पर फोकस करें, शोर पर नहीं :-

बीते दिन परीक्षा पे चर्चा के आठवें एडिशन में PM नरेंद्र मोदी ने 10वीं ओर 12वीं के स्टूडेंट्स से बोर्ड एग्जाम्स को लेकर बातचीत की | इस दौरान PM मोदी ने स्टूडेंट्स से कहा- सबके पास दिन में 24 घंटे ही होते हैं | कोई इतने ही समय में सब-कुछ कर लेता है, तो कोई यही कहता रहता है कि समय नहीं है | ऐसे में टाइम मैनेजमेंट सीखना बहुत जरूरी है | साथ ही पीएम मोदी ने कहा- प्रेशर रहता है कि इतने नंबर नहीं आए तो जिंदगी तबाह हो जाएगी | आपने देखा होगा कि स्टेडियम में खूब शोर रहता है | सब सिक्स और फोर चिल्लाते रहते हैं | लेकिन बैट्समैन बॉल को देखता है | अगर आवाज पर ध्यान देगा तो वो आउट हो जाएगा | इसी प्रकार आप भी सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो प्रेशर से उबर जाएंगे | अपने आप में पॉजिटिविटी खोजने की आदत डालें, और टारगेट ऐसा बनाएं जो पहुंच में हो लेकिन पकड़ में नहीं | वही चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने पेरेंट्स और टीचर्स से कहा की बच्चों की भावनाओं को समझने का प्रयास करे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!