राहुल गांधी ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से  की मुलाकात, भदगड़ में लोगों की मदद के लिए धन्यवाद कहा

राहुल गांधी ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से  की मुलाकात, भदगड़ में लोगों की मदद के लिए धन्यवाद कहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करने वाले लोगों से मुलाकात की | 15 फरवरी को मची भगदड़ में लोगों की मदद के लिए कुलियों को धन्यवाद कहा | राहुल गांधी ने X पोस्ट में कुलियों से मुलाकात की तस्वीरें भी पोस्ट की | उन्होंने लिखा, ‘अक्सर सबसे अंधकार भरे समय में ही इंसानियत की रोशनी सबसे ज्यादा चमकती है | नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दौरान कुली भाइयों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए कई यात्रियों की जान बचाई थी | इसके लिए मैंने देशवासियों की ओर से आज उनका धन्यवाद किया। लेकिन ऐसे हादसों से सीख लेना जरूरी है। भीड़ नियंत्रण, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और आपातकालीन व्यवस्थाओं को मजबूत करके इन्हें रोका जा सकता है। आशा है सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी ताकि हर वर्ग के यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें’ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!