राष्ट्रिय राजधानी में 15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली की रेखा सरकार ने लिया फैसला

राष्ट्रिय राजधानी में 15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली की रेखा सरकार ने लिया फैसला:-  

दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार ने प्रदूषण कम करने को लेकर आज बड़ा कदम उठाया है। इसके साथ ही वाहनों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 31 मार्च के बाद दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा | सिरसा ने कहा कि, हम अपने पेट्रोल पंप के ऊपर ऐसे गैजेट्स लगा रहे हैं जो 15 साल पुराने वाहनों की पहचान करेंगे और उसको कोई भी फ्यूल नहीं मिलेगा। आज ही हमारी सरकार इसकी जानकारी पेट्रोलियम मिनिस्ट्री के माध्यम से देगी।पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया से कहा, ‘अब कोई भी पेट्रोल पंप का मालिक 15 साल पुराने वाहन को डीजल-पेट्रोल नहीं देगा। दूसरा यह है कि 15 साल पुराने जितने भी वाहन है, उनकी पहचान करने के लिए हम एक टीम बना रहे हैं। यह टीम दिल्ली से ऐसे वाहनों को बाहर निकालने के लिए भी काम कर रही है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को हम प्लांटेशन ड्राइव में जोड़ने के लिए भी काम कर रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!