● धरमजयगढ़ पुलिस ने चुनाव में उत्कृष्ट कार्य और विशेष योगदान देने वाले कर्मचारियों का सम्मान
3 मार्च, रायगढ त्रि-स्तरीय चुनाव के शांतिपूर्ण आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, नगर निगम सहित ग्राम कोटवारों को शाल, श्रीफल, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और थाना स्टाफ की उपस्थिति रही।
सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारी
स्वास्थ्य विभाग परेश मंडल (खडगांव) नेहा खलखो (आमापाली)
नगर निगम अमित तिवारी
वन विभाग वनरक्षक व अन्य।
ग्राम कोटवार
कीर्तन दास महंत (मिरीगुड़ा)
उमेन दास (सिसरिंगा)
राशी महंत (बायसी)
रामदास महंत (नागदरहा)
लखन दास महंत (खडगांव)
गुलाब दास महंत (लक्ष्मी नगर)
चमरू दास महंत (जबगा)
सरोज दास महंत (गेरजा)
श्यामलाल सारथी (नरकालो)
घासीदास महंत (क्रोंधा)
थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply