अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को नगरपालिका अध्यक्ष ने बनाया महिलाओं के लिए विशेष
आज खरसिया के वार्ड क्रमांक एक में एकता महिला स्व सहायता समूह द्वारा नया मोहल्ला शीतलानगर महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से कार्यक्रम रखा गया जिसमे नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग , उपाध्यक्ष बंटी सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिसमें उन्होंने महिला स्व सहायता समूह का सम्मान किया एवं महिलाओं की पृष्ठभूमि को और मजबूत करते हुए उन्हें सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया।
बता दे कि अध्यक्ष कमल गर्ग ने बताया कि प्रत्येक वार्ड का हर रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा , वार्ड की समस्याओं वार्ड के नाली, साफ सफाई , पानी ,बिजली आदि की व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित किया जाएगा।
उपाध्यक्ष बंटी सोनी ने बताया कि नगर सरकार का तालाब सौंदर्यीकरण , रोड सुधार एवं स्ट्रीट लाइट्स की ओर विशेष ध्यान रहेगा , नगर सरकार द्वारा प्रत्येक वार्ड की समस्याओं के साथ नगर के विकास पर विशेष बल दिया जाएगा जिससे नगर वासियों के लिए नगर सुंदर और सुव्यस्थित रूप से संवर सके ।
बता दे कि अध्यक्ष कमल गर्ग ने शपथ लेते ही नगरपालिका में अधिकारियों , सफाई कर्मचारियों को नगर के प्रत्येक समस्या का निवारण करने और प्रत्येक कर्मचारी को समय पर पाबंद रहते हुए नगर की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए है एवं वो स्वयं ही प्रत्येक वार्ड की समस्याओं का निरीक्षण कर उस पर कार्य करने की पहल कर रहे है।
उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से अध्यक्ष कमल गर्ग , उपाध्यक्ष बंटी सोनी , निर्मला विजय शर्मा , गायत्री केशरवानी, रीता विकास जायसवाल ,सौरभ अग्रवाल,राहुल अग्रवाल,भारत केशरवानी,जगदीश भारती ,राजकुमार भारती एवं मोहल्ले वासी सभी महिलाएं ,कार्यकर्ता उपस्थित रहे
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को नगरपालिका अध्यक्ष ने बनाया महिलाओं के लिए विशेष













Leave a Reply