खरसिया विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर में विश्व महिला दिवस के अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष व पार्षद के सम्मान समारोह एवं स्वच्छता दीदी सम्मान समारोह में विधायक उमेश पटेल ने उपस्थित होकर नव निर्वाचित पार्षदों और अध्यक्ष को बधाई दिया एवं स्वच्छता दीदीयों को सम्मानित कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में आज विधायक ने महिलाओं के महत्व पर जोर देते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया एवं उन्हें सम्मान दे कर उनका उत्साह वर्धन किया ।













Leave a Reply