पतरापाली (कोतरलिया) हवन-पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ विश्राम
महाराज जी के गृहग्राम घघरा के मालगुजार गौटिया विक्की सिंह राठौर और नवनियुक्त सरपंच, उप सरपंच, पंचगणों ने व्यास पीठ से लिया आशीर्वाद
रायगढ़ – समस्त ग्रामवासी के सहयोग से पतरापाली (कोतरलिया) गांव में चल रही सार्वजनिक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 13 मार्च दिन गुरुवार को हवन-पूजन व भंडारा के साथ संपन्न हो गया
छत्तीसगढ़ अंचल के ख्याति प्राप्त प्रख्यात कथावाचक पं दीपक कृष्ण जी महाराज के सानिध्य में रायगढ़ जिला के पतरापाली (पूर्व) (कोतरलिया) गांव में चल रही 06 मार्च से 12 मार्च तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा आज गुरुवार 13 मार्च को हवन-पूजन व भंडारा के साथ संपन्न हो गया.
ग्
राम घघरा खरसिया से पधारे महाराज जी पंडित दीपक कृष्ण महाराज जी ने सात दिनों तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताये.!
उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहते हुए बताया कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है. व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है. दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं. यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं. उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है. श्रीमद् भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान व वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं. इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं. विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है. कथावाचक पं दीपक कृष्ण महाराज ने भंडारे के प्रसाद का भी वर्णन करते हुए कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है. पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन. जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं. हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है. मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है. जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है. भगवान का लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है. कथा समापन के दिन बुधवार 12 मार्च को विधि-विधान से पूजा करवाये.
▪️महाराज जी के गृहग्राम घघरा के मालगुजार गौटिया विक्की सिंह राठौर और नवनियुक्त सरपंच, उप सरपंच, पंचगणों ने व्यास पीठ से लिया आशीर्वाद विगत 80 वर्षों के भांति नर्वदेश्वर नाट्य उत्सव एवं नागलीला मेला समिति के जनक मालगुजार गौटिया स्व.श्री मालिक राम राठौर जी के पावन स्मृति में आयोजित होने वाले ग्राम पंचायत घघरा (खरसिया) में 07 दिवसीय भागवत कथा मड़ाई मेला आयोजन संबंधित चर्चा विक्की राठौर जी और नवनियुक्त सरपंच उप सरपंच पंचगणों के द्वारा किया गया,
पतरापाली में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण को पहुंचे महाराज जी के गृह ग्राम घघरा निवासी विक्की सिंह राठौर और नवनियुक्त सरपंच उप सरपंच पंचगणों ने व्यास पीठ से व्यास जी से आशीर्वाद लिया तथा कहा
कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस पावन कथा में आनें का सौभाग्य प्राप्त हुआ उन्होंने कहा हमारे गांव के बहुत ही कम उम्र के एक विवेकी संत छत्तीसगढ़ अंचल के ख्याति प्राप्त प्रख्यात कथावाचक के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत की कथा को सुनकर वे धन्य हो उठे है उन्होनें कथा के लिए पतरापाली के समस्त ग्रामवासीयों का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि कथा श्रवण से सैकड़ों हजारों लोगों ने पुण्य अर्जित कर अपना जीवन धन्य किया.!!
▪️बाद आज गुरुवार 13 मार्च को हवन और भंडारा कराया जायेगा. ग्रामीण श्रद्धालुओं भी हवन में आज आहुति देंगे, हवन पूजन के बाद दोपहर को भंडारा लगाकर प्रसाद बांटा गया.!!













Leave a Reply