जिन्हें रंग से परहेज, वे देश छोड़कर चले जाएं, सीएम योगी के मंत्री संजय निषाद ने दिया बड़ा बयान 

जिन्हें रंग से परहेज, वे देश छोड़कर चले जाएं, सीएम योगी के मंत्री संजय निषाद ने दिया बड़ा बयान:-  

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा- जिन्हें रंगों से परहेज है, वे घर में भी क्यों रहें, वे देश छोड़कर चले जाएं | उन्होंने कहा- जो लोग कहते हैं कि, रंगों से धर्म भ्रष्ट होता है तो वे रंग-बिरंगे कपड़े कैसे पहन सकते हैं | रंगों का कारोबार कैसे कर सकते हैं | रंगों का सबसे अधिक कारोबार वे ही करते हैं | उन्होंने कहा- जो जुमा पढ़ते हैं, वो भी गले मिलते हैं | होली मनाने वाले भी गले मिलते हैं | दोनों गले मिलने के त्योहार है, लेकिन कुछ नेता नहीं चाहते कि लोग गले मिलें | वे जहर घोलने का प्रयास करते हैं। यह उनके लिए संदेश है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!