अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के लिए आसान नहीं होगा धरती पर कदम रखना! चलने फिरने और बोलने के अलावा हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं:-
भारत समेत पूरी दुनिया की नजर नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के धरती पर वापसी की खबर पर टिकी है | सुनीता विलियम्स और उनके साथी पिछले 9 महीने से अधिक समय से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसे हुए हैं | अब दोनों एस्ट्रोनॉट्स की धरती पर वापसी हो रही है | जिसे लेकर लोगों में खुशी का माहौल है | हालांकि सुनीता विलियम्स और उनके साथियों को धरती पर आकर भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है | लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने से एस्ट्रोनॉट्स के शरीर में काफी बदलाव हो जाते हैं | ऐसे में उन्हें नॉर्मल होने में कई महीनों का समय लग सकता है | एक्सपर्ट्स का कहना है अंतरिक्ष में लंबा समय बिताने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों के शरीर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण की कमी के कारण शरीर में ये बदलाव होते हैं |
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के लिए आसान नहीं होगा धरती पर कदम रखना! चलने फिरने और बोलने के अलावा हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं:-













Leave a Reply