खरसिया, 30 मार्च 2025: नव वर्ष के शुभ आगमन के अवसर पर खरसिया में 264वां श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 मार्च 2025, रविवार को श्री श्याम बिहारी मंदिर में दोपहर 01:00 बजे से प्रारंभ होगा।
आयोजन की विशेषताएँ:
- 264वां अखण्ड ज्योति पाठ – दोपहर 01:00 बजे प्रारंभ
- भक्तों के लिए विशेष बैठक व्यवस्था
- सांय 07:30 बजे पाठ विश्राम और महाआरती
- भव्य आतिशबाजी और प्रसाद वितरण
- लक्की ड्रा के माध्यम से बाबा श्याम का प्रसाद वितरण
- मंदिर का भव्य श्रृंगार – गुब्बारों एवं रंग-बिरंगी झालरों से सजावट
श्याम कुटुंब द्वारा 18 वर्षों से जारी परंपरा
श्याम कुटुंब के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि इस पाठ का आयोजन पिछले 18 वर्षों से किया जा रहा है। श्याम कुटुंब के संस्थापक मुकेश मित्तल ने कहा कि “नव वर्ष की शुरुआत बाबा श्याम के चरणों में करने से पूरा साल मंगलमय रहेगा।” इस आयोजन के मुख्य जजमान श्री लखदातार परिवार, खरसिया होंगे।
लक्की ड्रा में मिलेगा बाबा का प्रसाद
पाठ के प्रत्येक अध्याय के विश्राम के पश्चात लक्की ड्रा के माध्यम से भाग्यशाली भक्तों को बाबा श्याम का प्रसाद (गिफ्ट हैम्पर) प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भक्तों को श्याम जीवन कथा के प्रसंगों पर आधारित पर्चियां दी जाएंगी, जिन्हें लक्की ड्रा में शामिल किया जाएगा।
भव्य आयोजन में तन-मन से जुटे श्याम भक्त
बाबा श्याम के जन्मोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए श्याम कुटुंब के बजरंग अग्रवाल, कैलाश सपना, पूनम अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, हरीश शर्मा, विनोद ए.आर., राजेश बंसल, मनोज बाऊ, रमेश वकील, कैलाश प्रेस, कन्हैया शर्मा, ऋषभ अग्रवाल (एल.आर.), सुनिल सुल्तानिया, मनोज गोयल (अम्बिका), निकुंज सराफ, पप्पु अग्रवाल (मदनपुर), तरूण शर्मा (बिट्टू) आदि तन-मन से सेवा में लगे हुए हैं।
श्याम कुटुंब के अध्यक्ष विजय अग्रवाल और संस्थापक मुकेश मित्तल ने समस्त श्याम भक्तों से इस पावन आयोजन में शामिल होकर पूण्य के भागी बनने की अपील की है।













Leave a Reply