खरसिया में सनसनी: कुत्ते के मुंह में दिखा मानव अवशेष, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिला शव
खरसिया।
गुलजार भवन के पीछे एक कुत्ते के मुंह में मानव पैर जैसा अवशेष दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।मौके पर आरक्षक विशोप सिंह, किशोर राठौर और साविल चंद्रा पहुंचे थे और आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया गया।
आज सुबह करीब 5 बजे टीम की तलाशी के दौरान प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी एवं आरक्षक साविल चंद्रा को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव बरामद हुआ।
प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत हो रहा है।शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
अपडेट: बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान तेलीकोट निवासी सरोज बंजारे के रूप में हुई है, जो पेट दर्द के चलते पद्मावती अस्पताल में भर्ती था, लेकिन वहां से खुद ही चला गया था। परिजनों के अनुसार वह जिद्दी और गुस्सैल प्रवृत्ति का व्यक्ति था।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply