Voiceless Caring Foundation

आज सुबह सुचना प्राप्त हुई थी कि एक नन्ही सी गौवंश जो कि मात्र 7 दिन की है उसको किसी अज्ञात वाहन ने बुरी तरह घायल कर दिया है जिसकी पैर में गंभीर चोट आई है। सुचना प्राप्त होते ही Voiceless Caring Foundation टीम और 1962 में उपस्तिथि पशु चिकित्स द्वारा प्रथमिक उपचार किया गया। पशु चिकित्सकों ने बताया कि एक पैर फ्रैक्चर होगया है और इनका लंबा इलाज संभव है। इसी को नजर में रखते हुए हमारे *Voiceless caring foundation* द्वारा नन्हीं गौवंश और उनकी मां को चोढा चौक से बचाव के लिए पशुपतिनाथ गौ सेवा धाम में लाया गया है। जहां इनकी निरंतर सेवा जतन की जाएगी। नन्ही गौवंश की चोट गंभीर है परंतु जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो जाएगी ऐसी हम भगवान से मंगल कामना करते हैं!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!