खरसिया पुलिस की कार्रवाई: 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

खरसिया पुलिस की कार्रवाई: 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

खरसिया। कल दिनांक 06 अप्रैल 2025 को प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर व थाना प्रभारी खरसिया अपने स्टाफ के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम चारपारा पहुचे। वहां भारती लहरे पति चन्द्रशेखर लहरे, उम्र 38 वर्ष को उसके घर में दबिश देकर पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपिया के मकान से दो पीले रंग के 5-5 लीटर क्षमता वाले जरीकेन में कुल 10 लीटर तथा दो पन्नी में भरे 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे एक सफेद रंग के 10 लीटर जरीकेन में रखा गया था। बरामद कुल 20 लीटर शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2000 रुपये आंकी गई है।

मौके से शराब को जप्त कर लिया गया और आरोपी महिला के विरुद्ध थाना खरसिया में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर,प्रधान आरक्षक घृतात सांडे ,महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर,आरक्ष सत्या सिदार एवं टीम शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!