खरसिया थाने में प्रशिक्षु IPS हर्षित मेहर के नेतृत्व में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वहीं थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने कोटवारों और पुलिस स्टाफ की ली अहम बैठक
• खरसिया आज दिनांक 13 अप्रैल 2025 को सुबह 10 .30 बजे थाने में प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर के नेतृत्व में डाक्टर दिलेश्वर पटेल के द्वारा पुलिस स्टॉफ का शारीरिक चेकअप कराया गया जिसमें शुगर , बीपी अन्य शारीरिक मेडिकल चेकअप की प्रक्रिया की गई एवं डॉक्टर के द्वारा मेडिकल संबंधी कई महत्वपूर्व सुझाव एवं जानकारी पुलिस स्टाफ को दी गई ।इसी क्रम में आईपीएस हर्षित मेहर ने भी अपना बीपी शुगर चेक कराया इस तरह पुलिस विभाग के लिए क्यों है मेडिकल टेस्ट जरूरी इस संबंध में मीडिया से अपनी बातें साझा की । तो वहीं सिटी थाना में आईपीएस अधिकारी एवं टी आई राजेश जांगड़े ने ग्राम कोटवारों की अहम बैठक ली जिसमें उनकी समस्याओं को सुन कर त्वरित उसका समाधान किया एवं पुलिस आरक्षकों को बिट प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए कि अगर इस क्षेत्र के किसी भी ग्राम में कोई भी अवैध शराब ,या नशा करते अवैध गतिविधि में संप्लिप पाया जाता है तो तत्काल उस पर कार्यवाही होगी ,और पुलिस को लगातार पेट्रोलिंग कर क्षेत्र का लगातार निरीक्षण करने के सख्त निर्देश जारी किए प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि अगर कोई भी पुलिस कर्मी अपने काम से नदारद पाया जाता है या बिट प्रभारी के क्षेत्र में कोई भी शिकायत आती है और उस पर त्वरित कार्यवाही नहीं होती तो पुलिस पर भी कार्यवाही की जाएगी । आईपीएस हर्षित मेहर ने बताया कि जहां भी छोटी मोटी गाली गलौज मारपीट की घटना की बात आती है तो तत्काल इसका निराकरण किया जाए और कोई भी मामला पेंडिंग नहीं होना चाहिए , तत्काल मामले को निराकरण कर सूचित करें । इसके पश्चात कोटबारो को अच्छा प्रदर्शन करने पर सर्टिफिकेट दिया गया । यहां पर आज एक विशेष बात और रही कि थाना में आज पुलिस जवान संजय मिंज का जन्मदिन था जिसके उपलक्ष्य में सभी ने जन्मदिन का छोटा सा सेलिब्रेशन किया जिसमें आईपीएएस हर्षित मेहर ने केक कटिंग कराया एवं अपने हाथों से केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी एवं सभी ने इस उपलक्ष्य में मुंह मीठा कराया गया













Leave a Reply