डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह का सफल आयोजन संपन्न विधायक सहित नगरपालिका अध्यक्ष रहे उपस्थित  

डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह का सफल आयोजन संपन्न विधायक सहित नगरपालिका अध्यक्ष रहे उपस्थित  


आज दिनांक 14 अप्रैल 2025  सोमवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बोधिसत्व डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई
जिसमें मुख्य अतिथि उमेश पटेल (विधायक खरसिया)अध्यक्षता – कमल गर्ग (न.पा. अध्यक्ष  संयोजक डॉ भोजराम दीपक ,विशिष्ट अतिथि के रूप में
नगरपालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण सोनी , राजेश अग्रवाल ,दीपक अग्रवाल ,जनपद सदस्य अर्चना सिदा राकेश नारायण बंजारे,तरुण  एवं जनप्रतिनिध गढ़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम नगर में  भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें पुलिस की भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था शामिल थी , शाम को विशेष अतिथियों के आगमन के साथ ही  बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा कर  दीप प्रज्वलित कर विधायक उमेश पटेल नगरपालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष बंटी सोनी के द्वारा मालार्पण किया गया  इस कार्यक्रम में स्वागत अभिनंदन किया गया एवं स्वागत उद्बोधन के साथ ही सभी ने अपने अपने विचार बाबा भीमराव अंबेडकर के संबंध में रखे एवं बधाईयां दी। इसके पश्चात केक काट कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!