2 मई को होगी शताब्दी कॉम्प्लेक्स के प्रथम तल स्थित दुकानों की निलामी।
सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में बिलासपुर रोड़ स्थित शताब्दी काम्प्लेक्स के प्रथम तल में बने कुल 28 दुकानों की निलामी आगामी 2 मई को होने जा रही है। शताब्दी काम्प्लेक्स के एक भाग में जहां पर 13 दुकान बने हैं तो वहीं दुसरे भाग में 15 दुकान बनकर तैयार हैं। मिली जानकारी के अनुसार 2 मई को होने वाले निलामी में व्यवसायियों में उत्साह देखने को मिल रहा है और ज्यादा से ज्यादा लोग उक्त बोली में भाग लेकर दुकान खरीदने के लिए तैयारी कर रहे हैं। बोली लगाने के लिए प्रति दुकान 1 लाख रूपए का बैंकर्स चेक अथवा बैंक ड्राफ्ट नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के नाम से जमा किया जाना है तो वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लिए यह राशि 50 हजार की है। ज्यादा जानकारी लेने हेतु नगर पालिका कार्यालय सारंगढ़ में सम्पर्क किया जा सकता है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply