भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब! विदेश मंत्रालय ने आतंकी हमले के बाद लिए 5 बड़े फैसले:-
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग की मौत के बाद भारत सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है | पीएम मोदी के आवास पर हुई CCS की बैठक के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु-जल संधि को रद्द कर दिया है | इसके साथ ही पाकिस्तान के नागरिकों को दिए जाने वाले वीजा भी रद्द कर दिए गए हैं | साथ ही भारत में पाकिस्तानी दूतावास को बंद करने और पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है | पीएम आवास पर सीसीएस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और NSA अजित डोभाल की उपस्थिति में फैसला लिया गया कि, सारे पाकिस्तानियों का वीजा रद्द किया जाएगा | गौरतलब है कि हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के संकेत हैं। लश्कर-ए-तैयबा के संगठन TRF ने हमले की जिम्मेदारी ली है | विदेश मंत्रालय ने मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, अटारी-बाघा बॉर्डर चेक पोस्ट को भी बंद कर दिया गया है | पाकिस्तानियों के भारत आने पर रोक लगा दी गई है |
भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब! विदेश मंत्रालय ने आतंकी हमले के बाद लिए 5 बड़े फैसले:-













Leave a Reply