ऑपरेशन शंखनाद का बड़ा धमाका , कुख्यात गौ तस्कर रब्बुल खान गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन शंखनाद” का असर अब साफ दिखने लगा है। लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात गौवंश तस्कर रब्बुल खान आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया।लैलूंगा पुलिस ने उसे घरघोड़ा बस स्टैंड के पास से दबोचा,वो भी ऐसे वक्त में जब पुलिस के लगातार दबाव ने उसे सरेंडर मोड में ला दिया था।इससे पहले इसी गिरोह के एक सदस्य को 16 गौवंश के साथ पकड़ा गया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार मास्टरमाइंड की तलाश में थी।
लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव की टीम ने आरोपी को घरघोड़ा बस स्टैंड के पास से दबोच लिया।बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में 1 और वर्ष 2026 में 2 गौ तस्करी के मामले दर्ज हैं। इससे पहले 17 फरवरी 2026 को इसी गिरोह के सदस्य देवानंद यादव को झगरपुर मार्ग पर घेराबंदी कर 16 गौवंश के साथ पकड़ा गया था, जिन्हें ओडिशा बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। उसी दौरान रब्बुल खान का नाम सामने आया था और तब से वह फरार था।लगातार दबिश, पतासाजी और “ऑपरेशन शंखनाद” के दबाव ने आरोपी के छिपने के सभी रास्ते बंद कर दिए… और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
👉सबसे अहम पूछताछ में आरोपी ने गौ तस्करी छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है, जिसे पुलिस इस अभियान की बड़ी सफलता मान रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
गौ तस्करों के लिए अब सिर्फ दो रास्ते हैं सरेंडर या कानून की गिरफ्त। अपराध छोड़ने वालों को मौका मिलेगा, लेकिन तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
💥 एसएसपी शशि मोहन सिंह का साफ संदेश:“अब सिर्फ दो रास्ते सरेंडर या गिरफ्तारी।













Leave a Reply