महाराष्ट्र मंत्री बोले- हिंदू खरीददारी करने से पहले धर्म पूछें, हनुमान चालीसा पढवाएं, जो न पढ़ सके उससे सामान न खरीदें:-
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि, हिंदुओं को दुकानदारों से कुछ भी खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए | राणे ने यह टिप्पणी पहलगाम हमले के बाद की है जहां आतंकियों ने धर्म पूछकर गोलियां मारीं थीं | इसमें 26 लोगों की मौत हुई थी | राणे ने कहा, “उन्होंने (आतंकियों) हमें मारने से पहले हमारा धर्म पूछा। इसलिए अब हिंदुओं को भी कुछ भी खरीदने से पहले दुकानदार का धर्म पूछना चाहिए | राणे ने आगे कहा कि, जब भी आप खरीदारी करने जाएं, उनका धर्म पूछें | अगर वे कहते हैं कि, वे हिंदू हैं, तो उन्हें हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए कहें | अगर वे हनुमान चालीसा का पाठ नहीं कर पाते हैं, तो उनसे कुछ भी न खरीदें |
महाराष्ट्र मंत्री बोले- हिंदू खरीददारी करने से पहले धर्म पूछें, हनुमान चालीसा पढवाएं, जो न पढ़ सके उससे सामान न खरीदें:-













Leave a Reply