गुजरात में 500 से ज्यादा बांग्लादेशी हिरासत में, हरियाणा में 460 पाकिस्तानियों को निकालने का आदेश, अटारी बॉर्डर से भेजे जा रहे:-
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देशभर में विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है | गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में पुलिस ने करीब 557 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया | वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उन्हें भारत से निकाला जाएगा | वहीं, हरियाणा में राज्य सरकार ने 460 पाकिस्तानियों को निकालने का आदेश जारी किया है | CM नायब सैनी ने पाकिस्तानियों को वापस भेजने के लिए गृह विभाग से प्लानिंग मांगी है | पंजाब के अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिकों के भारत से जाने का सिलसिला जारी है | 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 1 मई, 2025 तक भारत छोड़ने के लिए कहा है | भारत सरकार ने लॉन्ग टर्म वीजा, डिप्लोमेटिक और ऑफिशियल वीजा को छोड़कर पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी तरह के वीजा रद्द कर दिए | वहीं, मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक पाकिस्तान लौटना पड़ेगा | किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को कोई नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा| वहीं, अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों को सरकार खुद देश से बाहर निकालेगी |
गुजरात में 500 से ज्यादा बांग्लादेशी हिरासत में, हरियाणा में 460 पाकिस्तानियों को निकालने का आदेश, अटारी बॉर्डर से भेजे जा रहे:-













Leave a Reply