तेलंगाना CM बोले- पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दो, PoK भारत में मिला दो, मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त, हम सब PM मोदी के साथ हैं:-

तेलंगाना CM बोले- पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दो, PoK भारत में मिला दो, मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त, हम सब PM मोदी के साथ हैं:-

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने कहा, अब वक्त आ गया है कि, पाकिस्तान के दो टुकड़े कर देने चाहिए | मैं PM मोदी से अपील करता हूं कि, PoK को भारत में मिला दो | हम सब आपके साथ हैं | रेवंत ने ये बातें आतंकी हमले के विरोध में हैदराबाद में निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान कही | इस मार्च में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हुए | रेवंत ने आगे कहा कि, जब 1971 में पाकिस्तान ने हमारे देश पर हमला किया, इंदिरा गांधी ने मुंहतोड़ जवाब दिया और देश को दो हिस्सों में बांट दिया | आज भी हमें पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई करनी है | तेलंगाना CM ने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1971 में बांग्लादेश के निर्माण को लेकर तत्कालीन PM इंदिरा गांधी की तुलना देवी दुर्गा से की थी | रेवंत बोले, आज पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाए जाने चाहिए। यह समझौता करने का समय नहीं है। मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। सरकार आगे बढ़े, हम और 140 करोड़ भारतीय आपके साथ हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!