सिंधु जल विवाद पर पाकिस्तान की चेतावनी: परमाणु हमले की धमकी से बढ़ा तनाव

सिंधु जल विवाद पर पाकिस्तान की चेतावनी: परमाणु हमले की धमकी से बढ़ा तनाव

दोस्तों, भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तल्खी बढ़ गई है। ताज़ा बयान के मुताबिक पाकिस्तानी रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने कहा है कि भारत अगर सिंधु जल संधि का उल्लंघन करता है तो पाकिस्तान तैयार बैठा है। मंत्री ने दावा किया कि भारत पर निशाना साधने के लिए 130 परमाणु मिसाइलें तैनात हैं। ये मिसाइलें महज दिखावे के लिए नहीं रखी गईं। आपको बता दे पाकिस्तानी मंत्री का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत ने सिंधु नदी के पानी के बहाव को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि अगर भारत ने पानी रोकने की कोशिश की, तो पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा । यह बयान दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे जल विवाद को और भी संवेदनशील बना रहा है। अब देखना ये होगा कि आगे कूटनीतिक स्तर पर इस मुद्दे का क्या हल निकलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!