“पहलगाम हमले पर गरमाई सियासत; खड़गे ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल”

पहलगाम हमले पर गरमाई सियासत; खड़गे ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल”
दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खड़गे का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री ने अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब दिल्ली में इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी, तब  प्रधानमंत्री उसमें शामिल नहीं हुए। बल्कि, वह बिहार में चुनावी रैली करने में व्यस्त रहे। खड़गे ने सवाल उठाया कि जब देश की सुरक्षा से जुड़ा इतना बड़ा मसला सामने आया, तब भी राजनीति को प्राथमिकता देना क्या सही है? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सर्वदलीय बैठक में शामिल होकर सभी दलों को भरोसे में लेना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!