भारत के एक्शन के बाद निकली बिलावल भुट्टो की हेकड़ी, अब कहा- ‘बातचीत से निकलेगा समाधान:-

भारत के एक्शन के बाद निकली बिलावल भुट्टो की हेकड़ी, अब कहा- ‘बातचीत से निकलेगा समाधान:-

भारत के स्पष्ट और मजबूत कदमों के बाद अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का रुख नरम पड़ता नजर आ रहा है। जहां पहले बयानबाजी का दौर तेज था, वहीं अब बिलावल भुट्टो ने कहा है कि समस्याओं का समाधान बातचीत से ही निकलेगा। यह नया रवैया दिखाता है कि भारत की कूटनीतिक सक्रियता और स्पष्ट नीति ने पड़ोसी देश को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आपको बता दे भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी मजबूती से अपनी स्थिति रखी और आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से यह बयान आना, एक बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि भारत की स्पष्टता और एकजुटता ने यह संदेश साफ कर दिया है कि अब बातचीत तभी संभव है जब माहौल विश्वास और सम्मान का हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!