BSF जवान अब भी पाकिस्तान की हिरासत में, परिवार की उम्मीदें कायम”

BSF जवान अब भी पाकिस्तान की हिरासत में, परिवार की उम्मीदें कायम”

दरअसल पंजाब बॉर्डर से BSF के जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने चार दिन पहले पकड़ लिया था, लेकिन अब तक उनकी रिहाई नहीं हो पाई है। परिवार की बेचैनी बढ़ती जा रही है, और जवान की पत्नी ने कहा है कि अगर जल्द मदद नहीं मिली, तो वह खुद फिरोजपुर जाकर अधिकारियों से गुहार लगाएंगी। जानकारी के लिए बता दे जवान गलती से बॉर्डर पार कर गया था, जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। भारत सरकार और BSF के वरिष्ठ अधिकारी लगातार बातचीत कर रहे हैं ताकि जवान को सुरक्षित वापस लाया जा सके।  पूरा देश जवान और उनके परिवार के साथ खड़ा है। सरकार की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में कूटनीतिक स्तर पर भी गंभीरता से बात हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!