पहलगाम हमले पर भारत को मिला रूस का साथ, पीएम मोदी से फोन पर पुतिन बोले- ‘हर कार्रवाई पर पूरा समर्थन’:-
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया | पुतिन ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने की प्रतिबद्धता दोहराई है | उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और हमले में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की | बातचीत के दौरान रूसी राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि, हमले के पीछे के लोगों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए | पुतिन का भारत को समर्थन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के करीब दो हफ्ते बाद आया है वहीं, पीएम मोदी ने इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए पुतिन को आमंत्रित भी किया | इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एस जयशंकर से फोन पर बात की थी | उन्होंने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की थी |
पहलगाम हमले पर भारत को मिला रूस का साथ, पीएम मोदी से फोन पर पुतिन बोले- ‘हर कार्रवाई पर पूरा समर्थन’:-













Leave a Reply