12 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त, जशपुर पुलिस की कार्यवाही


ऑपरेशन शंखनाद जारी , जशपुर पुलिस ने 12 नग गौ वंशों को कराया तस्करों के चंगुल से मुक्त

दो पशु तस्करों को लिया हिरासत में, भेजा जावेगा जेल
मामला चौकी  मनोरा क्षेत्रांतर्गत

आरोपियों के विरुद्ध  छ. ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध


नाम गिरफ्तार आरोपी तस्कर:

1. सुखलाल भगत, उम्र 43 वर्ष, निवासी डड़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर ( छ. ग) ।
02. निलेश भगत, उम्र 22 वर्ष,निवासी डड़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर ( छ. ग)


ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस करा चुकी है, 850 से अधिक गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त
          ———–
जशपुर  गौरतलब है कि जशपुर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करों के विरुद्ध ऑपरेशन शंखनाद के तहत् लगातार अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है, पुलिस के द्वारा ऑपरेशन शंखनाद जारी होने के दिनांक से अब तक 850 से अधिक गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है,इसी तारतम्य में चौकी मनोरा क्षेत्र अंतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी मनोरा पुलिस को दिनांक 05.05.25 की रात्रि में  मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कुछ व्यक्ति 12 नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए  चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम खूंटा पानी, डुमरटोली के  जंगल के रास्ते , गोविंदपुर झारखंड की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर मनोरा पुलिस के द्वारा तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना के संबंध में अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में  ग्राम खूंटा पानी, डुमरटोली जाकर मुखबिर के बताए अनुसार  पाया कि कुछ व्यक्ति  के 12 नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए, हांकते हुए ले जा रहे थे,  जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी बंदी कर 12 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है, व तस्करी में संलिप्त दो तस्करों सुखलाल भगत उम्र 43 वर्ष निवासी डड़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर ( छ. ग) व निलेश भगत, उम्र 22 वर्ष,निवासी डड़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर ( छ. ग) को हिरासत में लिया गया है। तस्करी में सम्मिलित अन्य तस्कर पुलिस को आता देख रात्रि में,जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए है, पुलिस के द्वारा फरार आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है, पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
         

पुलिस की पूछताछ में आरोपी आरोपी तस्करों ने बताया कि वे गोविंदपुर निवासी एक गोला खान नाम के व्यक्ति के कहने पर गौ वंशों को ग्राम औरकेला, थाना आस्ता, से लेकर गोविन्दपुर (झारखंड) ले जा रहे थे। जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस के द्वारा आरोपी तस्कर सुखलाल भगत, उम्र 43 वर्ष, निवासी डड़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर ( छ. ग) व निलेश भगत, उम्र 22 वर्ष,निवासी डड़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर ( छ. ग)के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
        

मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी तथा गौवंशों की बरामदगी में चौकी प्रभारी मनोरा उप निरीक्षक श्री दिनेश पुरैना, प्रधान आरक्षक बितीन कुमार भगत, प्रीतम टोप्पो, आरक्षक रवि पैंकरा व भीखाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
        
          
 मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत  चौकी मनोरा अंतर्गत 12 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है,  दो पशु तस्करों को हिरासत में लिया गया है,फरार तस्करों की पतासाजी जारी है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!