पाकिस्तान से रिश्तों में तनातनी, फिर भी भारत ने मुस्लिम देश को दी 423 करोड़ की मदद
भारत और पाकिस्तान के बीच हालात भले ही तनावपूर्ण हों, लेकिन भारत ने एक बार फिर अपनी “वसुधैव कुटुंबकम” की नीति को साबित कर दिखाया है। दरअसल, भारत ने मालदीव को 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानि करीब 423 करोड़ रुपये की मदद दी है — वो भी ऐसे समय में जब घरेलू और सीमाई हालात नाजुक बने हुए हैं। आपको बता दे ये मदद एशियन अफ्रीकन डिवेलपमेंट बैंक यानि AADB के ज़रिए की गई है, जो भारत सरकार का समर्थन प्राप्त एक प्रमुख वित्तीय संगठन है।
मालदीव, जो पिछले कई सालों से संघर्ष और अस्थिरता से जूझ रहा है, वहां पुनर्निर्माण और जन कल्याण से जुड़ी परियोजनाओं में यह रकम इस्तेमाल की जाएगी। अब सवाल उठता है — जब देश के सामने खुद इतनी चुनौतियां हैं, तो इतनी बड़ी रकम बाहर क्यों?
तो इसका जवाब भारत “Neighbourhood First” और “Soft Diplomacy” नीति में है। भारत चाहता है कि वो अपने मानवीय मूल्यों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक भरोसेमंद और संवेदनशील देश के तौर पर पहचाना जाए।












Leave a Reply