कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, 30 शतक लगाए, पिछली सीरीज में 25 से कम था औसत, कहा- टेस्ट में सीखे सबक जीवनभर याद रहेंगे:-

कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, 30 शतक लगाए, पिछली सीरीज में 25 से कम था औसत, कहा- टेस्ट में सीखे सबक जीवनभर याद रहेंगे:-

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है | कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा- टेस्ट क्रिकेट ने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया, वो पाठ सिखाए जो जिंदगीभर मुझे याद रहेंगे | कोहली ने 10 मई को BCCI से कहा था कि, मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहता हूं | बोर्ड ने कोहली को अपने फैसले पर फिर विचार करने को कहा था | दिसंबर/जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में हुई बॉर्डर- गावस्कर सीरीज में विराट का प्रदर्शन बेहतर नहीं था | उन्होंने इस सीरीज में 23.75 की औसत से रन बनाए थे | वहीं 8 में से 7 बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए। BGT में कोहली ने 9 पारियों में 190 रन बनाए। इनमें एक शतक शामिल था। विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेले हैं | उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक बनाए। विराट ने 7 दोहरे शतक लगाए। 2017 और 2018 में वे टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!