चिलचिलाती तेज गर्मी में वोट मांगने नहीं , समस्याओं का निवारण एवं कार्यों का निरीक्षण करने निकले नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग और टीम

खरसिया  ऊपर लिखी लाइन आप को सोचने पर मजबूर कर सकती है की क्या वाकई में नेता सिर्फ समस्याओं के निवारण के लिए कार्यों की समीक्षा के लिए इतनी तेज धूप में चिलचिलाती गर्मी में घर से निकल सकते है ??  नहीं जहां तक हमारा मानना है कार्यों के प्रति इतनी सहनशीलता शायद ही कोई चुनाव जीत जाने के बाद दिखा सके  पर यहां आज हमने स्वयं अपनी आंखों से ये नजारा देखा जहां नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग , उपाध्यक्ष बंटी सोनी सहित उनकी टीम नगर के प्रत्येक वार्ड में जा जाकर लोगों से मिल रही है उनका हाल चाल जान रही है उनकी समस्याओं से अवगत हो कर उनका त्वरित समाधान करने उनका निराकरण कर रही है जिसमें नालियों का निरीक्षण , तालाबों की स्थिति, पानी की समस्या , बिजली की समस्याएं ,शासन से मिलने वाली योजनाओं के संबंध में परेशानियों के संबंध में चर्चा आदि शामिल है ।

बता दे कि नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग का ऐसे घर घर जा कर आम लोगों से मिलना उनकी समस्याओं का निराकरण करना अपने आप में एक अद्भुत कार्य है और उचित कदम है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!