एशिया में तेजी से फैल रहा कोरोना का JN1 वेरिएंट: सिंगापुर में 14 हजार नए मामले सामने आए; वही, चीन, हॉन्गकॉन्ग, थाइलैंड अलर्ट पर:-

एशिया में तेजी से फैल रहा कोरोना का JN1 वेरिएंट: सिंगापुर में 14 हजार नए मामले सामने आए; वही, चीन, हॉन्गकॉन्ग, थाइलैंड अलर्ट पर:-

एशिया में एक बार फिर कोविड-19 ने चिंता बढ़ा दी है। जी हाँ, क्योकि कोरोना का नया JN1 वेरिएंट तेजी से फैल रहा है, और सिंगापुर, चीन, हॉन्गकॉन्ग व थाइलैंड जैसे देश हाई अलर्ट पर हैं। सिंगापुर में इस महीने की शुरुआत में 14,000 नए मामले सामने आए, जो अप्रैल के आखिरी हफ्ते के 11,100 मामलों से 28% ज्यादा हैं। हॉन्गकॉन्ग में एक हफ्ते में 31 गंभीर मामले दर्ज हुए, जबकि चीन और थाइलैंड में भी केस बढ़ रहे हैं। आपको बता दे JN1, ओमिक्रॉन का एक सब-वेरिएंट है, और इसके डेरिवेटिव्स LF7 और NB18 सिंगापुर में दो-तिहाई मामलों के लिए जिम्मेदार हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह वेरिएंट पहले की तुलना में अधिक संक्रामक है, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की दर अभी नियंत्रण में है। लक्षणों में बुखार, खांसी, थकान और सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं। वही, सिंगापुर की स्वास्थ्य मंत्रालय ने मास्क पहनने और वैक्सीन बूस्टर डोज लेने की सलाह दी है। इधर, भारत में स्थिति स्थिर है, लेकिन विशेषज्ञ सतर्कता बरतने की बात कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!