पाकिस्तान के ड्रोन से स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, भारतीय सेना ने किया खुलासा

पाकिस्तान के ड्रोन से स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, भारतीय सेना ने किया खुलासा

दरअसल भारतीय सेना ने दूसरा विडियो जारी करने के बाद कहा कि पाकिस्तान ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल पर निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी। इसे भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया था। सेना के जवानों ने पंजाब में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल का मलबा भी दिखाया। वहीं पंजाब में इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैनात एक जवान ने कहा कि 8-9 मई की रात को पाकिस्तान ने अचानक फायरिंग की और घुसपैठ की कोशिश की। जिसे हमने नाकाम कर दिया। हमारी फायरिंग का नतीजा ये हुआ कि सुबह होते-होते दुश्मन घुटनों के बल पर आ गए और अपनी पोस्ट पर सफेद झंडा फहरा दिया। आपको बता दे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना ने एक और नया वीडियो जारी किया। इसमें सेना ने दिखाया कि पाकिस्तान की तरफ से दागे गए ड्रोन को कैसे मार गिराया। वेस्टर्न कमांड ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- हमने जमीन से आसमान की रक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!