भारत में तुर्किए के बायकॉट से डरा चीन, बोला- ‘हमने पाकिस्तान का नहीं किया कोई डिफेंस सपोर्ट’
भारत में तुर्किए के खिलाफ बायकॉट की मांग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। इस बीच, चीन ने सफाई देते हुए कहा है कि उसने पाकिस्तान को कोई रक्षा समर्थन नहीं दिया। आपको बता दे तुर्किए पर भारत-पाक तनाव के दौरान पाकिस्तान को हथियार और रणनीतिक सहायता देने का आरोप है, जिसके बाद भारत में तुर्की उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान तेज हो गया। सोशल मीडिया पर #BoycottTurkey ट्रेंड कर रहा है, और लोग तुर्की के साथ व्यापारिक संबंधों पर सवाल उठा रहे हैं।
चीन, जो अक्सर पाकिस्तान का करीबी सहयोगी रहा है, इस मुद्दे पर बैकफुट पर नजर आ रहा है। हालिया बयान में चीन ने दावा किया कि उसने भारत-पाक तनाव के दौरान पाकिस्तान को न हथियार दिए, न ही कोई रणनीतिक मदद की। विश्लेषकों का मानना है कि भारत के कड़े रुख और तुर्किए पर बढ़ते दबाव को देखते हुए चीन अपनी छवि बचाने की कोशिश कर रहा है।












Leave a Reply