स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि में दी गई श्रृद्धांजलि, कांग्रेस परिवार ने व्यक्त की भावनाएं

खरसिया कांग्रेस परिवार द्वारा स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी
देश मे तकनीकी क्रांति लाने वाले आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाने वाले भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि 21 मई के अवसर पर खरसिया कांग्रेस परिवार द्वारा शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक स्थल में राजीव गांधी जी की छाया चित्र में पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई

उक्त अवसर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव तेरा नाम रहेगा, राजीव गांधी जी के ये बलिदान नही भूलेगा हिंदुस्तान के नारे लगाते हुए राजीव गांधी जी का पुण्य स्मरण किया एवं खरसिया कांग्रेस परिवार द्वारा दो मिनट का मौन का धारण कर देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर / ग्रामीण सहित खरसिया कांग्रेस परिवार के अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!