शहीद पिता नंदकुमार पटेल के अधूरे सपनो को साकार करने के लिए हम दृण संकल्पित हैं – उमेश पटेल

शहीद पिता नंदकुमार पटेल के अधूरे सपनो को साकार करने के लिए हम दृण संकल्पित हैं उमेश पटेल


खरसिया कांग्रेस ही नही अपितु समूचे प्रदेश कांग्रेस के लिए 25 मई 2013 का दिन बहुत दुःखद दिन था उस दिन झीरम घाटी हमले में मेरे विधायक उमेश पटेल के पिता शहीद नंदकुमार पटेल एवं बड़े भैया दिनेश पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं विद्याचरण शुक्ल, महेन्द्र कर्मा सहित करीब 30 कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की शहादत हुई हुई थी, उमेश पटेल ने कहा  शहीद नंदकुमार पटेल ने खरसिया विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा बनाने में सफल हुए थे उनका समूचा जीवन  गरीब मजदूरों एवं किसानों के विकास उत्थान के लिए समर्पित किया था। आज वो हमारे बीच नही है किंतु उनके अधूरे सपनो को साकार करने को हम सभी दृढ़ संकल्पित है –  उक्त उदगार खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर / ग्रामीण द्वारा आयोजित मदनपुर कांग्रेस कार्यालय में 25 मई को शहादत दिवस के अवसर व्यक्त करते हुए आगे कहा कि मेरे पिता के साथ जिन्होंने भी राजनीति में समय व्यतित किया उन सभी का सहयोग एवं आशीर्वाद आज भी हमको मिलता रहता है उनका सपना था कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित हो ग्राम, गरीब, मजदूर एवं किसानों को उनका हक व अधिकार मिले आप ओर हम सब मिलकर उनके अधूरे सपनो को साकार करने के लिए प्रयास करें यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी

कार्यक्रम को ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय मनोज गवेल, रणधीर शर्मा एवं अनेक कांग्रेस नेताओं ने शहीद नंदकुमार पटेल के साथ बिताए पलो को साझा कर शहीद नंदकुमार पटेल एवं दिनेश पटेल की छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन राम शर्मा ने किया ।


खरसिया के शासकीय हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण किया गया*


शहीद नंदकुमार पटेल एवं दिनेश पटेल की पुण्यतिथि 25 मई को प्रति वर्ष खरसिया कांग्रेस जनों द्वारा मनाई जाती हैं इस वर्ष भी उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर सुबह 10 बजे खरसिया कांग्रेस परिवार द्वारा खरसिया के शासकीय हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरण किया गया ।


*ठुसेकेला चौक में शहीद नंदकुमार पटेल एवं दिनेश पटेल की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई*
मदनपुर कांग्रेस कार्यालय के समीपस्थ ग्राम ठुसेकेला के बादातोरहिंन दाई चौक में शहीद नंदकुमार पटेल एवं शहीद दिनेश पटेल की प्रतिमा में विधायक उमेश पटेल एवं कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।


*शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक स्थल पर महाभण्डारा का आयोजन किया गया*


खरसिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर / ग्रामीण द्वारा रेस्ट हाउस के सामने शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक स्थल पर महाभण्डारा का आयोजन किया गया हजारों की तादात में लोगो ने मूंग,भात, कड़ी एवं पचमेली सब्जी का प्रसाद ग्रहण कर अपने शहिद नेता नंदकुमार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई उक्त अवसर पर विधायक उमेश पटेल एवं अनेक कांग्रेस नेताओं ने नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण कर आशिर्वाद लिया


*युवा कांग्रेस द्वारा पूड़ी सब्जी का भंडारा का आयोजन किया गया*


खरसिया के युवा कांग्रेस नेताओं द्वारा 25 मई शहादत दिवस के अवसर पर खरसिया स्टेशन चौक स्थित भगवान परशुराम चौक के पास पूड़ी सब्जी का भंडारा लगाया गया सैकड़ों की तादात में लोगो ने प्रसाद ग्रहण कर अपने शहीद नेता नंदकुमार पटेल एवं दिनेश पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!