पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा किया गया थाना कोंडागांव का वार्षिक निरीक्षण,टर्न आउट व कर्तव्य में उत्कृष्ट अधिकारियों कर्मचारियों को दिया ईनाम



दिनांक 28.05.2025

> श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोण्डागाँव द्वारा किया गया थाना कोंडागांव का वार्षिक निरीक्षण

> टर्न आउट व कर्तव्य में उत्कृष्ट अधिकारियों कर्मचारियों को दिया ईनाम


आज दिनाँक 28.05.2025 को  पुलिस अधीक्षक कोण्डागाँव  वाय. अक्षय कुमार द्वारा थाना कोंडागांव को वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा साफ सुथरी वर्दी में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों का टर्न आउट व किट परेड का निरीक्षण किया गया। किट परेड निरीक्षण पश्चात पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना भवन व परिसर का निरीक्षण कर साफ सफाई संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

थाना के समस्त अभिलेखों का अवलोकन कर सीसीटीवी, मालखाना, सीसीटीएनएस, स्टोर आदि के रखरखाव, कर्तव्य के प्रति सजग रहने बाबत आवश्यक दिशानिर्देश दिए एवं अपराध नियंत्रण के संबंध में विशेष समझाईश दिया गया। निरीक्षण दौरान साफ सुथरी व अच्छे टर्न आउट में उपस्थित एवं अच्छे से कर्तव्य निर्वहन करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोत्साहनस्वरूप ईनाम प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक कोण्डागॉव वाय. अक्षय कुमार के द्वारा थाना कोंडागांव के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार भी उपस्थित थे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!