युक्तियुक्तकरण से हाईस्कूल गोरबा और प्राथमिक शाला जोगेसरा को मिला शिक्षक
हाईस्कूल सलिहा में अंग्रेजी के 2 व्याख्याता में से 1 को गोरबा में किया गया पदस्थापना
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 जून 2025/हर स्कूल को शिक्षक मिले इस उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा किए गए शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से अब कई स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध हो रहे हैं। इसी कड़ी में बिलाईगढ़ विकासखंड के प्राथमिक शाला जोगेसरा में एक प्रधान पाठक थे और कोई शिक्षक नहीं था। इस शाला में विद्यार्थी की 55 दर्ज संख्या है। युक्तियुक्तकरण से अब वहां कुलेश्वर प्रसाद निराला सहायक शिक्षक एल.बी. को पदस्थ किया गया है। इससे बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा। इसी प्रकार बिलाईगढ़ विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल सलिहा में अंग्रेजी विषय के दो व्याख्याता नियुक्त थे, वहां से युक्तियुक्तकरण से एक व्याख्याता लीलाधर कुम्हार को निकाल कर शासकीय हाईस्कूल गोरबा में पदस्थापना किया गया। हाईस्कूल गोरबा में व्याख्याता लीलाधर कुम्हार के पदस्थापना के पूर्व वहां सिर्फ एक प्राचार्य पदस्थ थे। युक्तियुक्तकरण से स्कूली बच्चों को समान शिक्षक की सुविधा दी जा रही है, वहीं अतिशेष शिक्षकों को शिक्षक विहीन विद्यालयों में पदस्थापना की जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply