भारत में कोरोना के 358 नए मामले, 6500 एक्टिव केस; केंद्र सरकार ने राज्यों को ऑक्सीजन-बेड तैयार रखने का दिया निर्देश:-

भारत में कोरोना के 358 नए मामले, 6500 एक्टिव केस; केंद्र सरकार ने राज्यों को ऑक्सीजन-बेड तैयार रखने का दिया निर्देश:-

भारत में एक बार फिर कोरोना ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 358 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 6491 हो गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल है, जहां 1957 मामले दर्ज हैं। इसके बाद गुजरात में 980, पश्चिम बंगाल में 747 और दिल्ली में 728 एक्टिव केस हैं। जनवरी 2025 से अब तक 11 राज्यों में कोरोना से 65 लोगों की जान जा चुकी है।  लेकिन, राहत की बात ये है कि ज्यादातर मामले हल्के हैं, और मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों को सतर्क रहने और अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड और दवाओं की पूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। मॉक ड्रिल के जरिए अस्पतालों की तैयारियां भी परखी जा रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!