Katghora Latest News: आशुतोष शर्मा बने मुकुटधर पांडे महाविद्यालय के सांसद प्रतिनिधि, राजनीतिक युवा और अनुभव के चलते मिला महत्वपूर्ण दायित्व

Katghora Latest News: आशुतोष शर्मा बने मुकुटधर पांडे महाविद्यालय के सांसद प्रतिनिधि, राजनीतिक युवा और अनुभव के चलते मिला महत्वपूर्ण दायित्व




कोरबा/ कटघोरा : कटघोरा क्षेत्र की छात्र राजनीति से अपनी सक्रिय यात्रा की शुरुआत करने वाले आशुतोष शर्मा को मुकुटधर पांडे महाविद्यालय कटघोरा के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कोरबा लोकसभा सांसद माननीय ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा की गई है। इस अवसर पर उन्हें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों   और युवा कार्यकर्ताओं से बधाई और शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं।

राजनीति में वर्षों का अनुभव

आशुतोष शर्मा पिछले 10 वर्षों से युवा कांग्रेस  एवं जिले में  जिला समन्वयक  कार्यरत हैं। छात्र राजनीति में उन्होंने  के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। इसके अतिरिक्त, वे कटघोरा व पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक के प्रतिनिधि के  रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

इन वर्षों में उन्होंने निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझा और समाधान के प्रयास किए, जिसकी बदौलत पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

सांसद प्रतिनिधि बनने पर जताया आभार

सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर आशुतोष शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, कांग्रेस नेता सूरज महंत, और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा जिला अध्यक्ष मनोज चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह दायित्व न केवल एक सम्मान है, बल्कि क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित कार्य करने का अवसर भी है। वे विश्वास के अनुरूप अपनी भूमिका निभाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह

इस नियुक्ति के बाद कटघोरा  क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। अजय सैनी की नियुक्ति से यह संदेश गया है कि पार्टी उन कार्यकर्ताओं को आगे लाती है जो लगातार जनता के बीच सक्रिय रहते हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!