कोरबा में सजी आत्मनिर्भरता की ब्यूटी क्लास: ‘ईशिका लाइफ फाउंडेशन’ के सेमिनार ने महिलाओं को दिए नए सपने और नई दिशा

कोरबा में सजी आत्मनिर्भरता की ब्यूटी क्लास: ‘ईशिका लाइफ फाउंडेशन’ के सेमिनार ने महिलाओं को दिए नए सपने और नई दिशा

कोरबा।कोरबा शहर ने इस बार सिर्फ उद्योगों की नहीं, बल्कि महिला हुनर और आत्मविश्वास की चमक देखी। ‘ईशिका लाइफ फाउंडेशन’ और ‘ईशिका ब्यूटी मेकओवर’ के संयुक्त आयोजन में आयोजित एक दिवसीय ब्यूटी सेमिनार महिलाओं के लिए सीख, संघर्ष और सफलता की एक मजबूत मिसाल बनकर सामने आया।यह सेमिनार केवल मेकअप या हेयर स्टाइलिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें महिलाओं को अपने हुनर को रोज़गार और पहचान में बदलने की practical सीख दी गई।

कार्यक्रम में इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट पूनम सोनी, मधु जी और हेयर एक्सपर्ट लाल कृष्ण श्रीवास ने आधुनिक ब्यूटी टेक्निक्स का live और आसान presentation दिया।विशेषज्ञों ने पोटली फेशियल, स्किन साइंस, एडवांस हेयर कटिंग और बालों से जुड़ी जटिल समस्याओं के समाधान को इस अंदाज़ में समझाया कि हर ब्यूटीशियन उसे सीधे अपने काम में उतार सके। मंच पर चल रही ट्रेनिंग ने यह साफ कर दिया कि हुनर अगर सही दिशा में मिले, तो घर से भी एक मजबूत करियर खड़ा किया जा सकता है।

कोरबा समेत आसपास के इलाकों से आई सैकड़ों ब्यूटीशियन सखियां पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ सेमिनार का हिस्सा बनीं। हर चेहरे पर सीखने की ललक और आत्मनिर्भर बनने का भरोसा साफ दिखाई दे रहा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर की जानकारी ने स्थानीय कलाकारों को बड़े सपने देखने का हौसला दिया।

कार्यक्रम के समापन पर ईशिका लाइफ फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पूजा शर्मा भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा,“यह मंच सिर्फ ट्रेनिंग का नहीं, भरोसे का है। जब महिलाएं एक-दूसरे का हाथ थामती हैं, तब असली बदलाव की शुरुआत होती है। हमारी कोशिश है कि हर सखी अपने हुनर से खुद की पहचान बनाए।”

इसआयोजन को सफल बनाने में DSR कंपनी, पूरी आयोजन टीम और सभी सहयोगियों की अहम भूमिका रही। मेहनत, समर्पण और विश्वास के साथ यह सेमिनार कोरबा के लिए एक यादगार अध्याय बन गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!