कोरबा ब्रेक
6 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत: टक्कर के बाद इलाज के बहाने ले भागे आरोपी, कार से मिली मासूम की लाश
हरदीबाजार क्षेत्र में एक कार से बरामद की गई। मासूम के शव के साथ घंटों तक गाड़ी में घूमते रहे आरोपी, पुलिस की सघन नाकेबंदी और पीछा करने के बाद आखिरकार पकड़े गए।
बताया जा रहा है कि बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बछौद मार्ग पर बीती शाम कार सवारों ने 6 वर्षीय पूनम पटेल को टक्कर मार दी थी।
परिजनों ने जब नजदीकी अस्पतालों में बच्ची का पता नहीं लगाया पाया, तो खोजबीन शुरू की गई। साथ ही पुलिस को गुमशुदगी और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि बच्ची की मौत टक्कर के तुरंत बाद हो गई थी, लेकिन आरोपी डर के चलते शव के साथ इधर-उधर घूमते रहे। इतना ही नहीं, शव की दुर्गंध न फैले इसके लिए कार में पूरी रात एसी चलाकर रखा गया।
इस पूरे मामले में कोरबा जिले के हरदीबाजार पुलिस ने तरपरता दिखाते हुए भिलाई बाजार के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने भागने का प्रयास किया।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply