कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ — दर्री निवासी अश्वनी पाठक की चाकू से बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ — दर्री निवासी अश्वनी पाठक की चाकू से बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

कोरबा, छत्तीसगढ़ — जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भुसड़ीपारा सब-स्टेशन के पास एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी-जेलगांव निवासी अश्वनी पाठक उर्फ पिंटू (40) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी:

बताया जा रहा है कि अश्वनी रविवार दोपहर बस्ती में ही रहने वाले मनोज बक्कल नामक युवक के साथ घर से निकला था। शाम होते-होते उसकी खून से सनी लाश सब स्टेशन के पास मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के घटनास्थल पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया।

परिजनों की आशंका:

मृतक के परिजनों का कहना है कि अश्वनी की किसी से पुराना विवाद चल रहा था और उसी के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस:

बांकीमोंगरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मृतक के दोस्तों, जानने वालों से पूछताछ जारी है।

क्या बोले अधिकारी:

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “मामले में सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

इलाके में तनाव:

इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों में भय है कि खुलेआम चाकू से हत्या होना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। अब यह देखना होगा कि पुलिस जल्द से जल्द हत्यारों तक पहुंच पाती है या नहीं।



रिपोर्ट – जितेन्द्र गुप्ता
जिला प्रमुख, कोरबा
NKB National News

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!