कटघोरा से बड़ी खबर — मोहलाइन भाठा में क्रिकेट का धमाका!

*कटघोरा से बड़ी खबर — मोहलाइन भाठा में क्रिकेट का धमाका!

*कटघोरा के मोहलाइन भाठा वार्ड नं. 08 में क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी — मॉर्निंग क्रिकेट अकेडमी, मोहलाइन भाठा के तत्वाधान में “पिकनिक कप सुपर-6 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025” का रोमांचक आयोजन होने जा रहा है।यह टूर्नामेंट 13 नवम्बर की सुबह 7 बजे से शुरू होकर 14 नवम्बर को भव्य फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न होगा। खास बात यह है कि फ़ाइनल मैच फ्लड लाइट के रोमांचक माहौल में खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में चार दमदार टीमें हिस्सा ले रही हैं —

1. Thunder स्ट्राइकर (पिछले टूर्नामेंट की विजेता टीम)कप्तान – अभिषेक ठाकुर

2.रॉयल चलेजरकप्तान – पंकज जायसवाल

3.डेंजर-11कप्तान – आर्यन गुप्ता

4.आमान खान चारों टीमों के बीच लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें से शीर्ष दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। टूर्नामेंट का लक्ष्य खेल भावना को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं में खेल के प्रति उत्साह जगाना है।इस आयोजन के मुख्य स्पॉन्सर हैं — AISECT आकाश कंप्यूटर कॉलेज, कटघोरा,जिसके डायरेक्टर आकाश मनकर हैं।

टूर्नामेंट की सफलता के पीछे मॉर्निंग क्रिकेट क्लब, मोहलाइन भाठा के सभी सदस्यों की मेहनत और लगन अहम भूमिका निभा रही है। दो दिनों तक मोहलाइन भाठा गूंजेगा चौकों-छक्कों की आवाज़ से!खेल प्रेमियों से अनुरोध है कि वे इस रोमांचक क्रिकेट महोत्सव में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!