कोतमरा गांव में सरपंच के संरक्षण में उनके परिजन पर पंचायत भवन में अवैध शराब का आरोप

कोतमरा गांव में सरपंच के संरक्षण में उनके परिजन पर पंचायत भवन में अवैध शराब का आरोप


कोतमरा में बह रहा अवैध महुआ शराब का गंगा पंचायत मौन अबकारी विभाग गहरी नींद में


कोतमरा में महुआ शराब का होम डिलीवरी किया जाता है महीने में लाख रुपये तक की कमाई का दावा-सूत्र

कटेली।ग्राम पंचायत कोतमरा में लगातार कई वर्षों से अवैध महुआ शराब का कारोबार चल रहा है जिस पर ना तो अधिकारियों का कड़ी कार्यवाही हो रहा है ना ही ग्राम पंचायत के मुखिया के द्वारा अवैध महुआ शराब पर अंकुश लगाया जा रहा है। जैसे तैसे दिन बढ़ता जा रहा है वैसे महुआ बिक्री में और बढ़ोतरी हो रही है।जबकि उक्त कृत्य उनके संरक्षण में उनके स्वजनों द्वारा पंचायत भवन में बिक्री करने का आरोप तक ग्रामीण व पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाया जा रहा है।

सुशासन तिहार में गांव गांव में शराब बिक्री की सूचना ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों को दी जा रही थी। जिसमें कोतमरा गांव भी शामिल था। लेकिन यहां कार्यवाही के बजाए मानो संरक्षण मिला हुआ है। ऐसे में शराब ब्रिकी करने वाले लोगो के हौसले बुलंद है। जबकि बिक्री में वर्तमान सरपंच पर आरोप ग्रामीण लगा रहे है।
अवैध शराब के चलते  छोटे बच्चे युवा बुजुर्ग हर वर्ग इसकी चपेट में आ रहे है। आये दिन असामाजिक हरकत चोरी व मारपीट की घटना तक हो रही है।  ग्रामीणों के अनुसार कोतमरा में ऐसे कई घर हैं जो अपना व्यवसाय महुआ शराब को बना रखे हैं।
अवैध महुआ शराब का कारोबार इतना बड़ा है कि एक फोन कॉल पर ही होम डिलीवरी कर सकते हैं।सारंगढ़ पुलिस विभाग कई बार कार्यवाही की है चुकी यह खाना पूर्ति होने से अब तक इसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है। वही कड़ी कार्यवाही के अभाव में यह धंधा फल-फूल रहा है। इससे गांव के आबोहवा,संस्कृति,समाजिक तासीर पर प्रभाव पड़ रहा है।
वही जिम्मेदारी पुलिस तथा आबकारी विभाग गहरी नींद में सोए हैं। अधिकारियों के कार्यवाही नही होंने से लोगो मे भारी नाराजगी है। सांठगांठ का आरोप भी लग रहा है।

धंधा को संरक्षण मिलने से हो रही है होम डिलीवरी

कोतमरा गांव के ग्रामीणो का आरोप है कि शराब के धंधे में कमाई के चलते इससे जुड़े लोग इस कार्य को धड़ल्ले से कर रहे है यही नही सरकारी तंत्र को ठेंगा दिखाते हुए होम डिलीवरी हो रहा है। इससे गांव के हर वर्ग खासकर महिलाओं में काफी नाराजगी है। वे जल्द ही इसे लेकर एसपी व अन्य बड़े अधिकारी के समक्ष धरना देने की तैयारी कर रहे है।


वर्जन ग्रामीण

वर्तमान सरपंच के द्वारा पंचायत भवन में अपने रिश्तेदार को शराब बिक्री करवा रहे हैं। गाव में भारी मात्रा में अवैध महुआ, देशी शराब बिना डर के बिक रही है। एवं गांव का माहौल बिगड़ रहा हैं व नाबालिक बच्चे नशे की दलदल में धंसते जा रहे है

मेघनाथ वारे,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि कोतमरा

गांव में देसी एवं महुआ शराब भारी मात्रा में बिक रही है कोई देखने सुनने वाला नहीं है। गांव में पूरा शराब बंद होना चाहिए,बच्चे बुजुर्ग सभी राखड से बने शराब का सेवन कर रहे हैं। बाहर गांव से लड़के आकर शराब बेच रहे हैं। शासन तत्काल बिक्री पर रोक लगाये

दिलवर निराला स्थानीय निवासी कोतमरा

गांव में शराब बिक्री के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है अगर कोई शराब बेच रहा है तो पुलिस विभाग आकर कार्यवाही करें।

शीतल वारे सरपंच ग्राम पंचायत कोतमरा

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!