नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा नगर पालिका के कर्मचारियों को वितरित किए गए रेनकोट

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा नगर पालिका के कर्मचारियों को वितरित किए गए रेनकोट

सक्ति, दिनांक 20 जून 2025।
नगर पालिका परिषद सक्ति के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल के।द्वारा नगर पालिका के सभी कर्मचारियों को वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका के सभी कर्मचारियों को रेनकोट वितरण किया गया। इस पहल के अंतर्गत नगर के सफाईकर्मी, कार्यालयीन कर्मचारी, जल विभाग व अन्य सभी महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को रेनकोट प्रदान किए गए, जिससे वे बारिश में भी बिना किसी बाधा के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

रेनकोट वितरण कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री अग्रवाल का आभार प्रकट किया।

श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा, “हमारे कर्मचारी वर्षभर हर मौसम में निरंतर सेवा में लगे रहते हैं। उनके स्वास्थ्य और सुविधा का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। बारिश में भी उनका कार्य बाधित न हो, इसी उद्देश्य से यह छोटा सा प्रयास किया गया है।”

इस मानवीय पहल से नगर पालिका में सेवा भावना और सहयोग की भावना को और बल मिला है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!