श्रीमति शिखा रविन्द्र प्रकाश गवेल ( जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़) के प्रयासों से गोरपार से खडगांव रामपुर को जोड़ने वाली रोड का होगा डामरीकरण , ग्रामीण लंबे समय से अधूरी रोड की समस्या से जूझ रहे थे। ग्रामीणों ने उक्त समस्या जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शिखा रविंद्र गबेल को अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से इस विषय पर चर्चा कर रोड स्वीकृत करवाया।
गोरपार से खडगांव रामपुर कोरबा को जोड़ने वाली सड़क 3 किलोमीटर अधूरी थी, जिसे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शिखा रविंद्र गबेल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी की अनुशंसा से तत्काल स्वीकृत करवाया।ग्रामीणों ने जताया आभार डामरीकरण रोड स्वीकृत होने पर जोबी मंडल अध्यक्ष छेदुराम राठिया ने माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शिखा रविंद्र गबेल का आभार व्यक्त किया। अब बरगढ़ खोला से कोरबा जाने में ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होगी।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply