–सिविल अस्पताल खरसिया का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण, 7 दिन में सुधार के निर्देश
खरसिया, 13 अगस्त 2025 —सिविल अस्पताल खरसिया में आज बुधवार को एसडीएम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई खामियां सामने आईं, जिन पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पाई गई मुख्य कमियां:
अस्पताल के टॉयलेट में साफ-सफाई का अभाव।
जनरल वार्ड में पंखे बंद होने से मरीज गर्मी में परेशान।
न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर (NRC) में नाइट ड्यूटी के दौरान स्टाफ नर्स की अनुपस्थिति।
एसडीएम ने इन कमियों को तुरंत दूर करने के लिए अस्पताल प्रबंधन को 7 दिन का समय दिया है और स्पष्ट किया कि तय समय में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।—






NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply